Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

मुस्लिम वार्डों से हार की टीस पर रणनीति बना रहे देवेंद्र

3 min read
Text Size:

खंडवा- सत्ता का लंबा सुख भोगने के बाद खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा को अब फोर-ट्रिक में उलझनें दिख रही हैं। पांच किलोमीटर की सीमा वाले खंडवा निगम क्षेत्र में ही फजीहतें नहीं समेट पाए। इस बार जीते और सत्ता आई तो सीधे मंत्री के चांस देखकर उनके दिमाग में मुस्लिम बड़े वार्ड कौंध रहे हैं। जीत का मंत्र मुस्लिम वोटरों में छिपा है,जो अधिकतर भाजपा से परहेज करते हैं। इन वार्डों में संजीवनी क्लीनिक की आप वाली राजनीति खेलकर केजरीवाल बनने की जुगत में हैं। यह दांव जरा मुश्किल है। वे नई स्टाइल में धनपतियों की तरह चुनाव लड़ने की रणनीति में लग गए हैं।
इसे समझने के लिए उनके पहले स्टाइल पर फोकस जरूरी है। देवेंद्र वर्मा ने इनडायरेक्टली मुस्लिमों को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजीवनी क्लीनिक के भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना भेदभाव के योजनाएं बनाती है। इसका लाभ चाहे हिंदू हो या मुस्लिम। सभी को मिलता है।
यहाँ गड्ढे भरने की तैयारी
उनके मन की छटपटाहट शहर के कुछ मुस्लिम वार्ड हैं। खानशाहवली वार्ड को ही लें, तो यहां 8 हजार के लगभग वोट हैं। वोट भी काफी पड़ते हैं। ऐसे में भाजपा 700 वोट पर सिमट जाती है। यह गड्डा बड़ा है। इस बार थोक में परिणाम के बजाए हजार-चार हजार पर सीमित रह सकता है। एक ही वार्ड में इतना बड़ा गड्डा है, तो शहर में लगभग 7 वार्ड मुस्लिम हैं। सरोजिनी नायडू वार्ड, कहारवाड़ी, इमलीपुरा टफ वार्डों में भाजपा के लिए आते हैं। घासपुरा में तो एमआई का पार्षद जीता है।
भेदभाव नहीं, फिर ऐसा क्यों?
विधायक वर्मा के मन की टीस यहीं दिख जाती है। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि हमने किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। संजीवनी के भूमिपूजन में मंच में बैठे लोगों से विधायक ने पूछा कि आप ही बताएं, हमारी कोई योजना ऐसी है- जिसमें भेदभाव हुआ हो? जिसका लाभ मुस्लिम को नहीं मिला हो? बिना भेदभाव के शहर का विकास हो ये सुनिश्चित करने का काम हमने किया है।
सवेरे से पहले चेते
लाडली बहना योजना के शहर में सबसे ज्यादा फार्म भरे हैं। घासपुरा और सरोजिनी नायडू वार्ड, खानशाहवली जैसे चार-पांच वार्ड पर पूरा फोकस है। जरा देर से ही सही, लेकिन विधायक सवेरा होने से पहले चेत गए हैं। आचार संहिता के तीन माह लगभग बचे हैं। इन्हें खुश करने के लिए हर तरह के प्रयास करने होंगे।
कांग्रेस ने डाली फूट
मीडिया से बातचीत में विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि मैंने कोई गलत बात नहीं बोली। आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने फूट डालो और राज करो अर्थात कहीं ना कहीं समाज से लड़ाने का काम, समाज से समाज को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने विकास के लिए कोई काम नहीं किया है। इसी कड़ी में आज हमने यहां संजीवनी क्लीनिक का भूमि पूजन किया है।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply