Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

मंदिर के दर्शनार्थियों को भेंट किए औषधीय पौधे

1 min read
Text Size:

देवास- प्रदेश व शहर को हरा भरा करने के उद्देश्य से श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सेवा समिति ने  कैलादेवी मंदिर समिति एवं ब्रम्हाकुमारी बहनों के सहयोग से श्री कैलादेवी मंदिर पधारे श्रद्धालुओं को भेंट स्वरूप औषधीय पौधे वितरीत किए। समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि कोरोना के बाद से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शहर के धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक उद्यानों, मुक्तिधाम पर अनगिनत पौधारोपण एवं औषधीय पौधों का वितरण का कार्य सतत रूप से जारी है। इसी के अंतर्गत दीदीओ एवं  कैलादेवी मंदिर समिति संस्थापक अध्यक्ष मन्नुलाल गर्ग के मार्गदर्शन में मंदिर पधारे श्रद्धालुओं को औषधीय पौधे बांटे।

समिति उपाध्यक्ष रुक्मणि परमार ने बताया कि 16 जुलाई को अंजनीलाल मंदिर ब्यावरा में पौधारोपण कर भक्तों को औषधीय व छायादार पौधों का वितरण किया। साथ ही हर ग्यारस पर अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में भक्तों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए जायेंगे। यह क्रम सतत रूप से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन बीके मनीषा, सफला बहन, राधिका बहन, कोमल बहन विवेक धवले, अर्जुन सिंह, पदम सिंह पवार आदि के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply