जिला चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्वस्थ्य मन स्वस्थ्य तन अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 10 जुलाई को जिला चिकित्सालय हरदा में होगा। सिविल सर्जन डॉ मनीष शर्मा ने बताया कि इस शिविर में मानसिक रोगों से ग्रसित व्यक्ति अपनी नि:शुल्क जांच एवं उपचार करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक रोगों के जो लक्षण हैं उनमें हर समय उदास महसूस करना, मन से बेचैन होना या ध्यान केंद्रित न करन पाना, बहुत चिंता या भय होना, अपराध की भावनाएं महसूस करना, मानसिंक स्थिति में बहुत बदलाव होना, समाज, परिवार और दोस्तो से दूर रहना, शरीर में थकान और उर्जा में कमी होना इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने नागरिकों से शिविर में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

119 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!