प्राचार्य ने भगवानपुरा और झिरन्या कॉलेज की औपचारिकता की पूरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- भगवानपुरा और झिरन्या में प्रारंभ हो रहे नवीन महाविद्यालय की औपचारिकता अग्रणी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरएस देवड़ावरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविन्द्र बर्वे और डॉ. जीएस चौहान द्वारा पूर्ण कर ली गई है। भगवानपुरा महाविद्यालय में कलावाणिज्य एवं विज्ञान संकाय और झिरन्या महाविद्यालय में कला संकाय प्रारंभ हो रहा है। महाविद्यालय भगवानपुरा में कला संकाय के अंतर्गत हिन्दीेअंग्रेजीराजनीति विज्ञानइतिहासमनोविज्ञानअर्थशास्त्र व भूगोल विषयविज्ञान संकाय में भौतिकी विज्ञानरसायनशास्त्र वनस्पति शास्त्रप्राणीशास्त्रगणित विषय तथा वाणिज्यड संकाय के अंतर्गत सभी अनिवार्य विषय विद्यार्थी ले सकेंगे।

शासकीय महाविद्यालय झिरन्या में कला संकाय अंतर्गत हिन्दीअंग्रेजीराजनीति विज्ञानइतिहासमनोविज्ञानअर्थशास्त्र तथा भूगोल विषय विद्यार्थी चुन सकेंगे। प्रत्येक महाविद्यालय में 150-150 सीटें निर्धारित की गई है। प्राचार्य डॉ. देवड़ा ने बताया कि सीएलसी द्वितीय चरण के अंतर्गत विद्यार्थी 15 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन करा सकेंगे। इसी के आधार पर 18 जुलाई को सूची आएगी जिसमे नाम आने पर विद्यार्थियों को 22 जुलाई तक फीस का भुगतान करना होगा।

244 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!