नपा ने नव निर्मित रोड डिवाइडरों पर किया वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 तहत अधोसंरचना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा सनावद रोड स्थित नव निर्मित रोड डिवाइडरो पर  वृक्षारोपण किया गया। डिवाइडरों में 1000 पौधे लगाये गये। वृक्षारोपण नपा अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, उपाध्यक्ष  भोलू कर्मा, नपा सीएमओ  एमआर निगवाल, स्वास्थ्य समिति सभापति श्रीमती पूजा जितेन्द्र चोपड़ा, लोक निर्माण समिति सभापति  चंद्रपाल सिंह तोमर ,स्वास्थ्य अधिकारी  प्रकाश चित्ते एवं पार्षद गण की उपस्थिति में किया गया।

       वहीं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत के तहत नगर पालिका परिषद् खरगोन द्वारा सफाई मित्रों को सुरक्षा किट एवं बारिश से बचने के लिए रेन कोर्ट वितरण किए। इसमें 293 पुरुष सफाई मित्र एवं 159 महिला सफाई मित्र सहित कुल 452 सफाई मित्रों को सुरक्षा कीट व रेन कोट भी वितरीत किए।

Views Today: 2

Total Views: 106

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!