सेवानिवृत्त एसडीओ गोयल ने ली कांग्रेस की सदस्यता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- सेवानिवृत्त एसडीओ वन विकास निगम खंडवा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। विगत दिनों वे धर्मेंद्र साकल्ले के नेतृत्व में भोपाल पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा उमेश कुमार गोयल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रदीप अहिरवार उपस्थित थे। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि श्री साकल्ले के प्रयास से उमेश कुमार गोयल के साथ करीब 100 लोगों ने कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस का हाथ थामा। सभी को कमलनाथ ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

उमेश गोयल ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बने एवं खंडवा जिले की चारों सीट पार्टी जीते ऐसा प्रयास करूंगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि कांग्रेस में विश्वास जताते हुए राजनीतिक लोगों के साथ-साथ रिटायर्ड सरकारी अधिकारी भी कांग्रेस की सदस्यता ले रहे है। श्री गोयल की कांग्रेस की सदस्यता लेने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी और निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनावो में जीत मिलेगी। श्री गोयल का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय ओझा एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!