Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

हिन्दू राष्ट्र का अलख जगाने निकलेगी जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा

2 min read

खंडवा- हमें शीघ्र ही समाज जागरण के माध्यम से हिंदू-हिंदू एक है एवं सामाजिक समरसता का भाव जागृत करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है एवं भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने हेतु भारत को अखंड बनाना है। जब एक हिंसक विचार जन्म लेता है और उन विचारों को लेकर एक देश पाकिस्तान बन जाता है एक देश बांग्लादेश बन जाता है तो क्या हम अखंडता एवं भारत हिंदू राष्ट्र है इन विचारों को जन-जन में पहुंचा कर भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बना सकते। यह बात 5 अगस्त को निकलने वाली जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा का शंखनाद करते हुए अशोक पालीवाल ने कही। पालीवाल ने कहा कि इस पूरे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमें समाज में आने वाली सभी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज को तैयार करना होगा। अत: यह जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा भी इसका एक बड़ा माध्यम है।

इसलिए शहर की प्रत्येक बस्ती एवं मोहल्ले से कावड़िया चले एवं आसपास के ग्रामीण से भी कावड़िए एक लक्ष्य को लेकर यात्रा में शामिल हो यह प्रयास हम सभी को मिलकर करना है। यह यात्रा ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर खंडवा पहुंचेंगी। यहां शहर के प्रमुख मार्गो से भ्रमण करते हुए महादेवगढ़ पहुंचेंगी जहां मां नर्मदा के जल से महादेवगढ़ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। बैठक में संकेत जोशी, विजय हिंडोन, दीपू हिंगोरानी, कुश पालीवाल, प्रतीक भट्ट, गज्जू कुशवाहा, आकाशदीप यादव, शुभम शर्मा, आकाश पगारे, सिद्धेश सोनी, आकाश ठाकुर, महेश नायक, बंटी ठाकुर, राकेश रायकवार, पंकज लाल, सुभाष हालदार, विनीत व्यापारी, सुनील बोरासी, लकी आमोदकर, बिटिया यादव, रवि यादव, जसवंत वर्मा, रवि वर्मा, मयंक सोनी, सोमेश सोनी, सुजल यादव, निखिल यादव, दिव्यांशु सोनी, विनीत सोनी, गणेश यादव, राहुल यादव, अर्जुन यादव, पन्ना यादव, विनोद गोस्वामी, मंगल पटेल, आकाश नायक, शिवम सातले उपस्थित थे।

174 Views

Leave a Reply