ओझा का अरूण यादव ने किया स्वागत

खंडवा- जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनते ही अजय ओझा बोरावा पहुंचे एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव से सौजन्य भेंट की। श्री यादव ने  ओझा को सुत की तिरंगी माला पहना कर व मिठाई खिला कर आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर खंडवा ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय ओझा के साथ जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता नारायण सिंह तोमर एवं जिला प्रतिनिधि राज बहादुर सिंह राठौड़ उपस्थित थे।

131 Views

Leave a Reply