Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

ग्रामवासियों को जल समस्या से सरपंच ने दिलाई निजात

1 min read

खंडवा- कहते है जल है तो जीवन है। इस पंक्ति को सार्थक करते हुए जनपद पंचायत खंडवा जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत माथनी बुजुर्ग में नलजल योजना जो कि 2021-22 में स्वीकृत हुई थी, जिसके माध्यम से ग्रामवासियों के घर-घर में पानी पहुंचाने का अभियान ग्राम पंचायत माथनी बुजुर्ग की सरपंच ममता रमेश सोलंकी द्वारा चलाया जा रहा था। पिछले 5 दिनों से नलजल की ट्यूबवेल का मोटर पंप किसी कारणवश जल गया और बंद हो गया।

मोटर पंप रिपेयर में देरी होने से ग्रामवासियों ने सरपंच को समस्या से अवगत कराया। सरपंच द्वारा अपने निजी ट्यूबवेल से कनेक्शन करके ग्राम के प्रत्येक घरों में पानी पहुंचाने का काम कर मिसाल कायम की एवं ग्रामवासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाई। ग्रामवासियों ने सरपंच द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

109 Views

Leave a Reply