Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

एनसीसी के थल सैनिक शिविर में कैडेट सीख रहे युद्ध कला के गुर

2 min read

खंडवा- आदर्श महाविद्यालय में 36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा द्वारा संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर और थल सैनिक शिविर इन दिनों चल रहा है।  इंदौर ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसके चेट्टी द्वारा थल सैनिक कैंप का निरीक्षण किया गया। एनसीसी कैंप में क्वार्टर गार्ड में सशस्त्र सलामी के बाद ग्रुप कमांडर को कैंप में कैडेट्स को दिए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम दी गई। उन्होंने कैडेट्स से भी चर्चा की। शिविर में कैडेटों को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग ऑप्टिकल, युद्ध कौशल, बाधा दौड़, नेतृत्व विकास, योगा और आपदा प्रबंधन आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को करियर के लिए सेना को चुनने के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा करने पर आपके साथ आपके परिवार को भी सम्मान मिलता है। एनसीसी थल सैनिक कैंप में कड़ी मेहनत और लगन के साथ आप आगे बढ़े और दिल्ली तक पहुंचे।


कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संदीपन भट्टाचार्य ने कहा कि एनसीसी देश के युवाओं में नेतृत्व और सौहार्द की भावना पैदा करके उन्हें रोमांच, अनुशासन और सम्मान से भरे जीवन का अनुभव देता है। जो एनसीसी कैडेट्स
टीएससी शिविर पूरा करता है वह मानचित्र पढ़ने और फायरिंग कौशल के मामले में एक भारतीय सेना सैनिक के बराबर है। कैडेट्स सिर्फ सेना के नियम ही नहीं सीखते बल्कि अपने साथियों के साथ तालमेल और सहयोग के साथ कैसे काम किया जाए वह भी सिखाया जाता है।
बटालियन सुबेदार मेजर भगवान सिंह के नेतृत्व में कैम्प में 07 एनसीसी अधिकारी, सेना के 18 प्रशिक्षकों से  रतलाम, उज्जैन, नीमच, महु, इन्दौर और खंडवा एनसीसी बटालियन के लगभग 600 कैडेट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कैम्प का समापन 11 जुलाई को होगा। कैंप निरीक्षण के समय लेफ्टिनेंट संजीव सपकाले, लेफ्टिनेंट सबल सिंह रावत, लेफ्टिनेंट एस.एस. डावर, थर्ड ऑफिसर जेपी प्रजापति सहित एनसीसी अधिकारी मौजूद थे।

191 Views

Leave a Reply