खंडवा मंडी ने आनलाइन दर्ज किया प्रकरण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल के द्वारा फ्लाइंग स्कॉट एप्स को डेवलप कर मंडी समिति हरदा, उज्जैन, खंडवा एवं शाजापुर के परीक्षण के उपरांत उक्त एप को पुन: सभी मंडियों द्वारा संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में फ्लाइंग स्काट एप्स में एक छोटी सी पहल मंडी समिति खंडवा द्वारा की गई। इसमें पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम मंडी समिति खंडवा द्वारा दिनांक  मंडी समिति खंडवा द्वारा प्रकरण को आनलाइन पंजीबद्ध किया गया।

इसमें मंडी बोर्ड के अधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट, संदीप चौबे चीफ प्रोग्रामर के निर्देश के पालन में तथा आंचलिक कार्यालय के अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान के निर्देश अनुसार इस एप पर प्रायोगिक तौर पर मंडी समिति खंडवा द्वारा कार्रवाई की गई। कृषि उपज सोयाबीन वजन 298.65 क्विंटल मंडी शुल्क राशि रुपये 100794.00, निराश्रित शुल्क राशि रुपये 13425.00 एवं समझौता शुल्क राशि रुपये 5000 फर्म सय्यम इंटरप्राइजेज धार से वसूल की गई। विदित हो कि मंडी बोर्ड के नवागत आयुक्त सह प्रबंध संचालक गौतमसिंह द्वारा मंडी बोर्ड को आइटी के क्षेत्र में अग्रणी रहने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

106 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!