कलाकुम्भ फ़ोटोग्राफ़ी क्लब के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता की निर्णय प्रक्रिया का आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- कलाकुम्भ फ़ोटोग्राफ़ी क्लब द्वारा सुखलिया इंदौर स्थित कलाकुम्भ आर्ट गैलेरी में अंतरराष्ट्रीय फ़ोटोग्राफ़ी प्रतियोगिता श्देवास सर्किट 2023 के पुरस्कारों की निर्णय प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में मोनोक्रोम, कलर, कलर थीम (थीम प्यूपल) और फ़ोटो ट्रेवल वर्ग में भारत के अलावा जर्मनी, इंग्लैंड, तुर्की, अमेरिका, चीन, फ्रांस समेत 28 देशों से कुल 2216 प्रविष्टियाँ आईं थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ ख्यात छायाकार प्रवीण रावत, कलाकुम्भ फोटोग्राफी क्लब के अध्यक्ष कैलाश सोनी, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी असोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चित्रांगद कुमार, छायाकार सरबजीत कौर तथा पद्माकर गाडे ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके पश्चात छायाकार प्रवीण रावत ने कलाकुम्भ फोटोग्राफी क्लब का परिचय दिया।

कार्यक्रम में कलाकुम्भ द्वारा पिछले छह वर्षों में आयोजित विभिन्न कार्यशालाओं, फोटोग्राफी ट्रिप, प्रतियोगिताओं तथा छायाचित्र प्रदर्शनियों की जानकारी भी दी गई। संचालन कलाकुम्भ फोटोग्राफी क्लब की सचिव उत्कर्षा सोनी ने किया। निर्णायक मंडल में चित्रांगद कुमार, सरबजीत कौर, रवि पुणतांबेकर, पद्माकर गाडे, सचिन मटकर, महेंद्र राठौर, सुधीर सक्सेना, श्रुति सक्सेना, मुनीन्द्र त्रिवेदी शामिल थे। तकनीकी सहयोग विष्णु रमन मिशिर ने दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ छायाकार अखिल हार्डिया, इंदौर फोटोग्राफर असोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जगवानी तथा कलाकुम्भ फोटोग्राफी क्लब के सदस्य नीलेश कुलकर्णी, संजीव कवचाले, हर्ष सोनी, कुणाल पलासे, अमेय कान्त, मयंक जोशी, ओज सोनी भी उपस्थित थे। अंत में आभार सुपरिचित डॉक्यूमेंट्री फि़ल्मकार अम्बुज सोनी ने व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

error: Content is protected !!