तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय मप्र 17 यूथ फुटबॉल चैम्पियनशिप में हुआ चयन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बड़वाह। नगर के क्लब यूनिटी एफसी के प्रतिभाशाली होनहार खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय मध्यप्रदेश 17 यूथ फुटबॉल चेम्पियनशिप के लिए चयन हुआ। जिला फुटबॉल संघ खरगोन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय चयन स्पर्धा में नगर के प्रथम सोनी, रौनक बत्रा एवं अथर्व तवर ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिनका नाम राज्य स्तरीय एमपी यूथ लीग चैंपियनशिप के लिए टीम में दर्ज हुआ है। प्रतिभाशाली चयनित खिलाड़ी अब मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में होने वाले मध्यप्रदेश यूथ लीग में हिस्सा लेंगे। शहर के इन बच्चो के चयन पर कोच-सुरेन्द्र चौधरी, सीनियर खिलाड़ी सार्थक पारगिर, अर्पित, विनय सबने उन्हें बधाई शुभकामनाए दी।

Views Today: 2

Total Views: 96

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!