Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खंडवा

सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों की अब खैर नहीं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। शहर को स्वच्छता में नंबर वन स्थान प्राप्त हो इसे लेकर नगर निगम द्वारा नित नये प्रयोग किए जा रहे हैं। निगम ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए एक नई पहल करते हुए अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। निगम ने सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर 1000 जुर्माना या 6 महीने की सजा का प्रावधान बनाया है। वहीं कड़ाई से नियम को लागू करने का दावा किया है। सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, पाउच खाकर इधर-उधर थूकना अब लोगों को भारी पड़ने वाला है। ऐसा करने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। निगम ने इसके लिए बाकायदा आदेश जारी कर कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा या 6 माह की सजा दी जाएगी। खंडवा शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम अब शहर को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले लोगों पर जुर्माना या सजा होगी। यह पहल नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने और शहर के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए की गई है।

निगम कमिश्नर नीलेश दुबे ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाने और स्वच्छता रेटिंग में अव्वल लाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस नियम का पालन सख्ती से करवाया जाएगा और लोगों से यह अपील कि वह सार्वजनिक स्थानों पर ना थूके, नहीं तो उन पर एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा या 6 महीने की सजा पर विचार किया जाएगा।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply