Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

ओझा और मिश्रा की रणनीति जिताएगी जिले की चारों सीट

2 min read
Text Size:

खंडवा- होल्ड पर अटकी जिले की कांग्रेस में नियुक्तियों का कोरम लगभग पूरा हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) अजय ओझा को चार विधायक जिताकर लाने की जिम्मेदारी दी गई है। अजय ओझा निर्विवादित नेता हैं। गुट-गुट के दल-दल से दूर रहते हैं। सबसे हंसकर बोलते हैं। पर्सनालिटी और आवाज भी दबंग है। पहले ही शहर अध्यक्ष के रूप में डा. मुनीष मिश्रा की नियुक्ति हो चुकी है। दोनों अच्छे व योग्य पदाधिकारी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पसंद के भी हैं। ओझा और डाक्टर की रणनीति से ही जिले में गुटबाजी खत्म करने का आपरेशन होगा। इससे चारों सीट कांग्रेस के पक्ष में लाने की तैयारी रहेगी।
अजय ओझा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के लोग और संगठन सक्रिय हो गए हैं। खंडवा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर योग्य और जनता की सेवा करने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारना चुनौती है।

सबमें सामंजस्य जरूरी है। इसके लिए उनकी नियुक्ति हुई है। कुर्सी पर बैठने के बजाए वे काम पर विश्वास करेंगे। कांग्रेस और कमलनाथ के हाथ मजबूत करेंगे। कार्यकर्ता भी इस बार अनुशासित रहकर सत्ता में पार्टी को लाना चाहते हैं। श्री ओझा के मुताबिक आम लोग व कर्मचारी व व्यापारी भी सत्ता में बदलाव की मानसिकता बना चुके हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे सब के सहयोग से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा और जो कार्यकर्ता पार्टी में किसी कारणवश कार्य नहीं कर रहा है उनसे मिलकर सभी को पार्टी से जोड़कर पार्टी का काम करवाया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply