5 एएम माता टेकरी ग्रुप अमरनाथ के लिए रवाना

देवास- माता टेकरी पर भक्तों का एक अनूठा ग्रुप है जो रोजाना 5 बजे माता टेकरी पहुँचता है। इस ग्रुप को 5एएम  ग्रुप के नाम से जाना जाता है ग्रुप की खासियत यह है कि यह ग्रुप देवास सहित प्रदेश भर में माता के भक्तों को रोजाना आरती के दर्शन करवाता है साथ ही टेकरी के अन्य मंदिरों के भी दर्शन करवाता है ग्रुप के करीब 45 सदस्य  देवास से  अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए।

ग्रुप के संरक्षक मांगीलाल अग्रवाल ने बताया की इस ग्रुप के सदस्यो की ओसत आयु 55 वर्ष है। ग्रुप के अधिकांश सदस्य पहली बार बाबा अमरनाथ के दर्शन का लाभ लेंगे।उक्त जानकारी सुनील मोदी ने दी।

150 Views

Leave a Reply