किशोर कुमार के खंडहर होते घर को संग्रहालय बनाएं

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 खंडवा- देश के हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के पैतृक घर को बचाने के लिए खंडवा के युवा साथियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं ने राज्य सरकार से किशोर दा के पुश्तैनी मकान को हेरिटेज घोषित कर राष्ट्रीय संग्रहालय किशोर दा के नाम पर बनाए जाने की मांग की है। इस हेतु किशोर दा के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया जाएगा। उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि खंडवा के बॉम्बे बाजार में स्थित गांगुली हाऊस में किशोर दा जन्म 4 अगस्त 1929 को में हुआ।

13 अक्टूबर 1987 को मुंबई में उनकी मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार भी खंडवा में ही किया गया। किशोरदा ऐसे कलाकार हैं जिनके मरणोपरांत जन्मस्थली पर ही अंतिम संस्कार किया गया। जिस गांगुली हाऊस में उनका जन्म हुआ वह अब जर्जर अवस्था पड़ा है और अतिक्रमण से घिरा है। हम किशोरदा के जन्मदिन पर पोस्टकार्ड अभियान चलाकर प्रदेश व केन्द्र सरकार के साथ राष्ट्रपति को पत्र लिखकर खंडवा वाले किशोरदा के पैतृक घर को हेरिटेज घोषित कर राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने एवं उन्हें भारत रत्न से दिए जाने की करेंगे। ताकि किशोरदा को चाहने वाले उनके प्रशंसकों के दिलों में वे हमेशा जिंदा रहे।

Views Today: 2

Total Views: 156

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!