जिला पंचायत के सीईओ ने किया विभिन्न ग्रामों का दौरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने  जनपद पंचायत खण्डवा के ग्राम ढोरानी, कोलगांव एवं कवेश्वर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन ग्रामों में आवास हितग्राहियों से चर्चा की एवं हितग्राहियों को समझाईश दी गई कि जिन हितग्राहियों के द्वारा आवास बनाने में रुचि नहीं ली जा रही है ऐसे हितग्राही के प्रकरण पंजीबद्ध होंगे एवं कार्य पूर्ण होने तक शासन की अन्य योजना का लाभ भी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर वे समय पर आवास बनाएंगे तो ही शासन की अन्य पात्र योजनाओं में लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राशि प्राप्त होने पर भी अगर हितग्राही ने आवास नहीं बनाया तो राशि वसूली की कार्यवाही की जाएगी तथा ऐसे प्रकरणों पर पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।
भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत कोलगांव पंचायत सचिव मुन्नालाल चिमोटे के अनुपस्थित रहे। ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि सचिव ग्राम पंचायत के कार्याे में रूचि नहीं लेते हैं एवं ग्राम पंचायत कार्यालय में अनुपस्थित भी रहते है। जिस पर उन्होंने पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए।

Views Today: 2

Total Views: 218

Leave a Reply

error: Content is protected !!