Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

पेंशनरों ने भोपाल में किया जंगी प्रदर्शन, जिले से बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनर्स

2 min read
Text Size:

देवास- राज्य पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों पेंशनर्स ने नीलम पार्क में प्रभावी प्रदर्शन किया। पुलिस पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष महिपालसिंह एवं सचिव लोकेन्द्र व्यास ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी एवं अरविंद पाण्डे के नेतृत्व में भोपाल में हुए प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन में जिलेभर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स पहुंचे। पेंशनरो में अपनी 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें पूरे प्रदेश से करीब 12 से 15 हजार पेंशनर्स सभी जिलों से एकत्रित हुए। पेंशनर्स एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष ओ.पी. बुधोलिया, पुलिस पेंशनर्स संघ प्रांताध्यक्ष एम.एस. परिहार, गंगासिंह सोलंकी पुरूषोत्तम पुरोहित, कीर्ति शर्मा, विक्रम सिंह ठाकुर, प्रहलाद सिंह बिजोनिया, विक्रम सिंह, शोभाग सिंह ठाकुर, एस.के. शाह आदि अन्य पेंशनर्स संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में शासन के द्वारा पेंशनरो के साथ किए जा रहे भेदभाव को अनुचित ठहराया एवं महंगाई राहत, चिकित्सा सुविधा, दिवंगत होने पर अनुग्रह अनुदान, आयुष्मान कार्ड आदि अन्य मांगों पर अपने विचार प्रकट किए। साथ ही शासन को प्रदेशभर से आए हुए पेंशनरों के साथ मंच पर उपस्थित नेताओं ने भविष्य में भी आंदोलन के लिए प्रेरित किया।

यदि पेंशनरों की मांगों को शासन अनदेखा कर रही है। किंतु अविलम्ब पुरा नही करने पर प्रदेश सभी पेंशनर्स वरिष्ठजन उग्र आंदोलन के लिए सडक़ों पर टोलियों के रूप में उतरकर शासन की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। शहरों के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका प्रचार-प्रसार करेंगे। पेंशनरों को एरियर की राशि देने के लिए करोड़ों का लोन लिया, किंतु शासन ने उसे अन्य योजनाओं में उसका उपयोग कर पेंशनरों को उसका भुगतान आज तक नही किया गया, जिससे समस्त पेंशनरों में रोष व्याप्त है। इस अवसर पर सत्यनारायण वर्मा, बाबूलाल मालवीय, एमएस चौहान, सुरेश गगरानी, नरेन्द्र ङ्क्षसह तोमर, प्रकाश नागौरे, श्रीराम यादव, बाबू खां पठान, भंवरसिंह ठाकुर, मनोहरसिंह गौतम, रामसिंह केलकर, भगवान सिंह देवड़ा, कैलाश दुबे, अजीज खान सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से पेंशनर्स धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। आभार केसी नागर एवं पुलिस पेंशनर्स संघ संरक्षक सुरेश गगरानी ने माना।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply