खंडवा- सद्भावना मंच द्वारा आयोजित आमने-सामने कार्यक्रम में सुविख्यात कवि शैलेश लोढ़ा के टीवी शो वाह! वाह! क्या बात है में भाग लेने वाले जिले के छोटे से गांव हापला के दृष्टिबाधित शायर अकबर ताज तथा व्यंगकार गोविंद गीते आए। उन्होंने अपने साहित्यिक सफर के बारे में जानकारी दी तथा शैलेश लोढ़ा के साथ अपने अनुभव को सुनाया। इस अवसर पर कवि गोविंद गीते ने तरन्नुम में अपने व्यंग सुना कर तथा शायर अकबर ताज ने शायरी पेश कर मंत्रमुग्ध किया।
सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दोनों को जिले का गौरव बताया। उनका साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह से सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉक्टर जगदीश चौरे, सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, एनके दवे, ललित चौरे, राधेश्याम शाक्य, आनंद बुंदेला, डॉक्टर एमएम कुरेशी, नारायण फरकले, त्रिलोक चौधरी, मालवीय, चंद्र खेडे, हापला के ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

