खण्डवा- 4 अगस्त किशोर कुमार के जन्मदिन व खण्डवा गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयारी को लेकर कलेक्टर सभागृह में किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा मंच के संरक्षक व कलेक्टर अनूपकुमार सिंह के मार्गदर्शन व अध्यक्ष रणवीरसिंह चावला की अध्यक्षता आयोजित हुई। अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने किशोर सांकृतिक प्रेरणा मंच व कार्यो की जानकारी दी। बैठक में 4 अगस्त किशोर दा के जन्मदिन व खण्डवा गौरव दिवस पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित वाइस ऑफ खण्डवा गायन प्रतियोगिता व 4 अगस्त को खण्डवा गौरव दिवस व किशोर नाईट पर गायक कलाकार व अतिथि आमंत्रित करने हेतु रूपरेखा तय की गई। किशोर नाईट हेतु गायक पर विचार किया गया। संरक्षक व महापौर अमृता यादव ने कहा कि किशोर नाईट में किशोर दा को गाने वाले गायक को बुलाया जाए। कलेक्टर अनूपकुमार सिंह व एसडीएम अरविंद चौहान ने किशोर नाईट के आयोजन को खण्डवा गौरव दिवस में सम्मिलित कर बड़े गायक व कलाकार को बुलाकर भव्य आयोजन करने की बात कही।
मंच के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बैठक में वाइस ऑफ खण्डवा का ऑडिशन बी ग्रुप का 26 जुलाई, ऑडिशन ए ग्रुप का 27 जुलाई, क्वार्टर फाइनल 28 जुलाई, सेमी फाइनल 29 जुलाई फाइनल 2 अगस्त को करने का निर्णय लिया गया। वहीं किशोर नाईट के लिए प्रसिद्ध गायकों से आने हेतु सम्पर्क करने की बात कही गई। साधारण सभा में महापौर अमृता यादव के मुख्य आतिथ्य में संरक्षक व कलेक्टर अनूपकुमार एडीएम केआर बडोले, कार्यसमिति चेयरमैन व एसडीएम अरविंद चौहान, अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला, सचिव नारायण बाहेती, उपाध्यक्ष सुनील सकरगाये, उपाध्यक्ष आशीष चटकेले, सह सचिव सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, प्रवक्ता सुनील जैन, हरदीप सिंह छाबड़ा, अविनाश शुक्ला, राजीव शर्मा, भूपेंद्रसिंह चौहान, चंद्रशेखर मिश्रा, विजय राठी, मंगलेश शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, सोभाग सांड, लक्ष्मणसिंह चौहान, जितेंद्र चौधरी, राकेश पाठक, अनुराग राठौर, रितेश चौहान व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। आभार सचिव नारायण बाहेती ने माना।
Views Today: 4
Total Views: 336

