Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

एनसीसी शिविर में कैडेट्स ने दी परीक्षा

1 min read

खंडवा- एनसीसी शिविर जूनापानी के पांचवें दिन कैडेट्स को साइबर सुरक्षा और सेरेमोनियल गार्ड के बारे में जानकारी दी। 36 एमपी बटालियन द्वारा संयुक्त वार्षिक शिविर में सम्मिलित कैडेट्स को गार्ड माउन्ट की प्रक्रिया की गई। शिविर में खंडवा पुलिस के विक्रम वर्मा ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

थल सैनिक शिविर में आए कैडेट्स की परीक्षा भी शुरू हुई, जिसमें लड़ाई के मैदान की कला, दूरी का अनुमान लगाना संबंधी विषयों की परीक्षा ली गई। इसके लिए इंदौर बटालियन से प्रशासनिक अधिकारी आये हैं। शाम के समय आब्सटीकल के टेस्ट हुए। स्टेट आपदा नियंत्रण खंडवा द्वारा कैडेट्स को आग पर नियंत्रण और आपदा बचाव के बारे में जानकारी दी।

306 Views

Leave a Reply