उप संचालक कृषि ने प्रचार रथ को हरी झंडी को दिखाकर किया रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम- उपसंचालक कृषि  जे आर हेडाऊ ने आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला विपणन अधिकारी  देवेंद्र यादव भी उपस्थित रहें।श्री हेडाऊ कहा कि ये प्रचार रथ जिले में गाँव-गाँव जाकर फसल बीमा योजना की जानकारी देकर किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिये प्रेरित और प्रोत्साहित करेंगे।

      उपसंचालक कृषि ने बताया कि किसानों को आपदा में राहत प्रदान करने के लिये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना से लाभान्वित करने के लिये उनकी फसलों का बीमा कराया जाता है। किसानों से रबी की फसलों का डेढ़ प्रतिशत और खरीफ फसलों का दो प्रतिशत प्रीमियम राशि ली जाती है। फसलों के बीमे के लिये शेष प्रीमियम राशि का भुगतान बीमा कंपनियों को सरकार के द्वारा किया जाता है।

      किसानों से अपील है कि गाँव-गाँव आने वाले प्रचार रथों से फसल बीमा योजना की समुचित जानकारी प्राप्त कर 31 जुलाई से पूर्व अपनी फसलों का बीमा करायें और योजना का लाभ उठायें।

113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!