बिजली उत्पादन वाले जिले में कटौती से परेशान जनता

खंडवा- जिले में इंदिरा सागर, ओम्कारेश्वर परियोजना एवं थर्मल पावर परियोजना के होने के बाद भी बिजली विभाग की मनमानी से जिलावासी परेशान हैं। बिजली की आंख मिचोली के साथ हजारों के बिजली के बिल उपभोक्ताओं को थमाए जा रहे हैं। इससे आम जनता में आक्रोश पनप रहा है।

उक्त टिप्पणी करते हुए शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि जिले को पावर हब बनाने के लिए हजारों एकड़ सिंचित भूमि बिजली परियोजनाओं के लिए अधिग्रहण की गई ताकि भविष्य में बिजली परियोजनाओं से जिले के विकास के साथ सतत बिजली भी कम शुल्क पर जिलेवासियों को उपलब्ध हो सके, लेकिन वर्तमान की बात करें तो जिले में बड़ी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बाद भी बिजली कटौती के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को भारी भरकम राशी के बिल दिए जा रहे हैं। इस मुद्दे पर शिवसेना शीघ्र ही जिला कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपेगी।

177 Views

Leave a Reply