Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे रोपे

1 min read

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के साथ सीधी के पीड़ित व्यक्ति  दशमत रावत ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दशमत के साथ पौध-रोपण के बाद ट्वीट किया कि “एक ही चेतना सब में है, वृक्ष बिना किसी भेदभाव के सबको प्राणवायु देते हैं, हम भी वृक्ष जैसे बनें।“

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पूर्व विधायक  कालूसिंह ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष  ओ.पी. वर्मा तथा बड़ी संख्या में जन-प्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पौध-रोपण किया। साथ ही  लाल सिंह चौहान और सुश्री प्रज्ञा गुप्ता ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे।

89 Views
89 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply