गुरु पूर्णिमा पर मंत्री विजय शाह ने सपत्नीक बागेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- आप बहुत बड़े दिलवाले हो शाह जी। ये पावन शब्द बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहे ।समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मप्र के कैबिनेट वन मंत्री  डॉ कुँवर विजय शाह अपनी धर्मपत्नी खंडवा की पूर्व महापौर भावना शाह के साथ गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम पहुंचे और दर्शन कर शास्त्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ शाह ने गुरुजी से प्रदेश मैं सुख शांति और खुशहाली के लिए हवन पूजन करवाया ।शास्त्री जी ने अब तक के आये सभी शिष्यों की जगह डॉ शाह को विशेष स्नेह आशीर्वाद दिया और ऐसी कई बातें बताई कि मंत्री डॉ कुँवर विजय शाह प्रफुल्लित हो गए।

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने बताया की वाकई मप्र की धरती में हीरा निकलता है ऐसे ही एक हीरा जो कोहिनूर से भी बड़ी ताकत रखता हे वो है शास्त्री धीरेंद्र जी।एक अध्भुत कृपा है गुरु जी पर बागेश्वर  धाम की। जिसके माध्यम से गुरु शास्त्री जी पूरे देश में धर्म और संस्कृति की पताका  फहरा रहे हैं। ऐसे संत युगों में जन्म लेते है। हम लोगों के मन मे बार बार विचार आते थे बागेश्वर धाम के साथ गुरु शास्त्री जी के दर्शन करना भेंट  करना है तो वह तो वह सौभाग्य गुरु पूर्णिमा को प्राप्त हुआ।

Views Today: 2

Total Views: 150

Leave a Reply

error: Content is protected !!