स्वामी जी ने 100 वर्ष पूर्व जान लिया था कि आने वाली सदी में भारत युवा देश होगा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- आध्यात्म के माध्यम से विश्व को शांति एकता और सद्भाव का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद ने 100 वर्ष पूर्व ही जान लिया था कि 21वी सदी में भारत युवा देश होगा और आज हम विश्व के युवा देशों में सबसे अग्रिम पंक्ति में पहुंच चुके हैं। स्वामी जी ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया। उनका मार्गदर्शन युवाओं के प्रति रहा। समय-समय पर उन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से युवाओं को ऐसी सीख दी जिस पर चलकर युवा अपना भविष्य संवार सकते है। उक्त विचार शहर जिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वामी विवेकानंद जी की 121वी पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, पं जयप्रकाश शास्त्री सहित अनेक वक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने लगी स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

इस अवसर पर खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे खेल प्रशिक्षक अनिल श्रीवास्तव का शाल, श्रीफल एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए उन्हें  स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। संचालन शहर जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने किया एवं आभार धर्म उत्सव प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ रितेश शर्मा ने माना। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नजर शेख, संतोष मोदी, विक्रम मुकाती, अनिल गोस्वामी, वसीम हुसैन, समीर शर्मा, निलेश वर्मा, इरफान कुरैशी, संजय गोठानी, रुपेश कल्याणे, सुनील शक्ला, मिर्जा कदीर बैग, जितेंद्र पवार, जितेंद्र मालवीय, लुकमान अली, अखिलेश मल्होत्रा, आबिद कुरैशी, देवेंद्र बाबा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

118 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!