देवास- आदित्य परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन रोड स्थित अमर मोहिनी परिसर में भगवान सूर्य की आराधना के साथ हवन, पूजन किया गया। आदित्य परिवार के विक्रम गुरूजी द्वारा रोगमुक्त, नशामुक्त एवं सुख-समृद्धि हेतु आहुतियां डलवाई गई एवं सूर्य की किरणों द्वारा रोग मुक्ति हेतु उपाय के साथ भजन एवं सत्संग के द्वारा आराधना कराई गई। शाम को पूर्णाहूति हुई, जिसमें नशा छोडऩे के लिए विशेष आहुतियां डलवाई गई।
जिसके बाद महाआरती पश्चात भण्डारा प्रसादी का आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। आदित्य परिवार के सत्येन्द्र जोशी, अम्बाराम पांचाल, ओम चौधरी, संजय शर्मा, रजत परमार, राकेश आचार्य, जसमत सिंह गोहिल, सत्यनारायण पाटीदार, हेमंत पांचाल, बाबुलाल परसाई आदि का कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।

