आयुष्मान कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- आयुष्मान पी.वी.सी. कार्ड वितरण एवं सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का शुभारंभ  जिला शहडोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से हुआ। शहडोल में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेब कास्टिंग के माध्यम से जिला चिकित्सालय परिसर में दिखाया गया।
कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संकल्पित है। इसी क्रम में वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया के निर्मुलन का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि गरीबों को बेहतर उपचार के लिए भी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रूपये तक की नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम में शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों को आयुष्मान पी.वी.सी. कार्ड वितरीत किए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने बताया कि जिले के समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर शहडोल कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहीं ग्राम स्तर पर भी पी.वी.सी. आयुष्मान कार्ड वितरीत किए गऐ। अंत में अतिथियों द्वारा डॉक्टर्स डे पर कार्यक्रम में उपस्थित समस्त डॉक्टर्स का पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महापौर अमृता यादव, निगमायुक्त नीलेश दुबे, सेवादास पटेल सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

109 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!