Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

मातृशक्ति ने दादा दरबार में अर्पित किए निशान

1 min read

खंडवा- गुरू पूर्णिमा पर्व पर दादाजी धूनीवाले के दरबार में लाखों की संख्या में भक्त निशान अर्पित करने पहुंचते हैं। विगत पाँच वर्षों से दीनदयाल पुरम स्थित माँ नर्मदा मंदिर से मातृशक्ति निशान यात्रा निकाल कर पैदल दादाजी धाम पहुंच निशान अर्पित कर रही है।  माँ नर्मदा के मंदिर प्रांगण से पूजा अर्चना कर दादाजी और नर्मदा जी के जयघोष के साथ पद यात्रा करते हुए महिलाओं ने दादाजी दरबार में निशान अर्पित कर समाधि पर माथा टेक कर सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

यात्रा में उमा नारायण पटेल, श्वेता भावसार, सुंदर मालाकार, गायत्री पालीवाल, मीता शर्मा, आरती दत्ता, पायल दत्ता, विधा सावनेर, संगीता पटेल, दीपशिखा पटेल, डॉली पटेल सहित महिलाएं शामिल हुई।

284 Views

Leave a Reply