भोपाल- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नई दिल्ली प्रस्थान करते समय जबलपुर के डुमना विमानतल पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रधानमंत्री श्री मोदी रात लगभग 8.10 बजे डुमना विमानतल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा नई दिल्ली रवाना हुए।
प्रधानमंत्री मोदी को राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मिनिस्टर-इन-वेटिंग प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह और राज्य सभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकी ने विदाई दी।
प्रधानमंत्री को राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मृति स्वरूप गोंडवाना साम्राज्य की महारानी अमर शहीद वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री को विधायक अजय विश्नोई, श्रीमती नन्दिनी मरावी, सुशील कुमार तिवारी “इंदु” एवं अशोक रोहाणी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, जनरल ऑफिसर कमांडिंग मध्य भारत एरिया लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, पुलिस अधीक्षक टी.के. विद्यार्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े, पूर्व मंत्री अंचल सोनकर, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू एवं शरद जैन, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिभा सिंह, पूर्व महापौर श्रीमती स्वाति सदानन्द गोडबोले, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू, आशीष दुबे, अखिलेश जैन, कैलाश जाटव, अभिलाष पांडे, पूर्व महापौर सदानन्द गोडबोले, पंकज दुबे, रजनीश यादव एवं रत्नेश सोनकर ने भी विदाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी का शाम लगभग 7.50 बजे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहडोल जिले के लालपुर हेलीपेड से डुमना विमानतल आगमन हुआ। प्रधानमंत्री के साथ राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान भी डुमना विमानतल पहुँचे थे।
Views Today: 2
Total Views: 116

