शिकायत के बाद जागा प्रशासन, झोलाछाप डॉक्टर का क्लीनिक सील

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर- नगर के वार्ड क्रमांक 15 मेन रोड स्थित बिना लाइसेंस, डिग्री से अनाधिकृत रूप से प्रैक्टिस करते हुए  बेरोकटोक क्लीनिक चला रहे डॉक्टर की मिल रही शिकायत के बाद कलेक्टर एवं सीएचएमओ के निर्देशन में मांधाता ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल की टीम ने निरीक्षण किया। अमले ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छापा मारकर भारी मात्रा में गोलियां, इंजेक्शन जप्त कर क्लीनिक को किया सील किया। प्रशासन की कार्रवाई से  झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप है। वर्षा ऋतु के चलते संक्रमण रोगों के अत्यधिक मरीज होने के कारण झोलाछाप डॉक्टर इन दिनों बिना लाइसेंस के खुलेआम लोगों की जान के साथ खिलवाड़  कर रहे हैं।

मांधाता विधानसभा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने की लगातार शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी इसी के अंतर्गत मुख्य मार्ग बालवाड़ी पर किराए के मकान में बंगाली डॉक्टर पर प्रशासन ने कार्रवाई की। डा. रवि वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद क्लीनिक पर छापा मारा गया तो बड़ी मात्रा में दवाइयां तथा बिना डिग्री के डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा था। अनेक लापरवाहियों के बाद टीम द्वारा कार्रवाई कर पंचनामा बनाया गया तथा दवाखाने को सील कर वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दिया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 146

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!