खण्डवा- काठमांडू नेपाल में आयोजित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल म्यूजिक एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में प्रदेश का नेतृत्व करते हुए खिलाड़ियों ने डांस और गायन में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया। काठमांडू से सभी विजेता खिलाड़ी खंडवा पहुंचेंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर शहर के समाजसेवियों ने इनका पुष्पमाला पहना कर आत्मीय स्वागत किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शुभ शर्मा ने देशभक्ति डान्स में स्वर्ण पदक, मोलिशा गुप्ता ने इंडीयन क्लासिकल में स्वर्ण पदक ओस अजमेरा ने सेमी क्लासिकल में स्वर्ण पदक और निखिल मोहे ने हिंदी फ़िल्मी गायन के क्षेत्र में स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं हिरल गंगराड़े ने हिप-हॉप डान्स में रजत पदक, रौनक़ गिदवानी ने किशोर दा के गीत गाकर रजत पदक और बहादुर वास्कले ने हिन्दी फिल्मी गाने की प्रस्तुति देकर रजत पदक प्राप्त किया। विजेताओं से सहित कोच प्रकाश माली, आरती माली का खंडवा आगमन पर महापौर अमृता यादव, विधायक देवेन्द्र वर्मा, समाजसेवी सुनील जैन, लायंस क्लब खंडवा के नारायण बाहेती, राजीव मालवीय व सदस्यों, माहेश्वरी समाज के संतोष राठी, संजय अजमेरा, प्रिया जाखेटीया, कंचन काकाणी, नीता राठी, वर्षा अजमेरा, वर्षा लढा, कविता मुंदड़ा ने स्टेशन पहुंचकर सम्मान किया।

