दुर्गाधाम मंदिर में एकादशी पर महिलाओं ने दी भजनों की प्रस्तुति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित मां दुर्गाधाम मंदिर में दुर्गाधाम महिला मंडल की मातृशक्ति द्वारा आषाढ़ शुक्ल देवशयनी एकादशी के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु की स्तुति करते हुए मनमोहक सुंदर गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। ज्योति निर्मल मंगवानी ने बताया कि हिंदू संस्कृति में देवशयनी एकादशी का विशिष्ट महत्व है। आज से जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि शयन को चले जाते हैं। क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा विश्व में सर्व मंगल की कामना करते हुए गीतों भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान संगीतमय गीतों एवं भजनों पर उपस्थित मातृशक्ति बड़ी ही श्रद्धापूर्वक जमकर झूमी।

वहीं आयोजन के दौरान पूजा अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान नेहा कटारे, रजनी चंदानी, जया खंडेल, वंदना राठौर, रंजीता चौहान, ज्योति मंगवानी, सुमन अकोडे, झूमा ओसवाल, माधुरी लाड़, पंजीता गाठे, अंजूला चित्तौड़े, शिवांश लाड़, शिवी लाड़, अनिता चौहान, आदित्य खेडे, अथर्व चौहान, महक नीरज, खुशी नीरज, सौम्य लाड़, चिकू अकोडे आदि सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उपस्थित होकर मनमोहक सुंदर गीतों एवं भजनों की प्रस्तुतियां दी।

123 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!