नर्मदापुर मंडल के शक्ति केन्द्र 1 व 2 की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम-  भारतीय जनता पार्टी व्दारा चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अन्तर्गत नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 एवं 2 के 10 बूथो की बैठक वार्ड क्रमांक 15 में शिवाय फिटनेस क्लव हाउसिंग बोर्ड में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने बताया कि बैठक में मंदसौर से आयी विस्तारक श्रीमती सुशीला राठोर एवं अनीता कोठारी ने शक्ति केंद्र टोली की बैठक ली एवं बूथ समितियों का पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर म.प्र. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  माया नारोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी  राजेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रोहित गौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष  अर्चना पुरोहित, कार्यालय मंत्री योगेन्द्र सोलंकी, वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद  निर्मला राय, पार्षद एवं महामंत्री आरती बैस,  अतुल भंडारी, शक्ति केंद्र क्रमांक 1 की विस्तारक  वंदना दुबे, शक्ति केंद्र क्रमांक 2 के विस्तारक  सचिन तोमर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रुपेश राजपूत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  सुंदरम अग्रवाल, संजीव मालवीय, अंकित सैनी, दुर्गेश मिश्रा, जसवीर बाबरा, महेश सेन, उदित व्दिवेदी, अनिल मिश्रा, मनोज चौरे,आलोक जैन, रजनी यादव, हीरामणी भावसार, अमित यदुवंशी, अंशु मिश्रा शक्ति केंद्र 1 एवं 2 के सभी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री,पंचपरमेश्वर एवं शक्ति केन्द्र पर रहने वाले सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं मोर्चों के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष चंदन साहा ने किया। मंडल अध्यक्ष रोहित गौर ने बताया कि 30 जून को शक्ति केन्द्र 3 नारायण नगर शांति नगर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 204

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!