Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

लायन्स क्लब का गुरू पूर्णिमा पर्व पर दो दिवसीय भंडारा

1 min read

खण्डवा- लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा गुरूपूर्णिमा पर्व पर 19 वें वर्ष में भी दो दिवसीय भंडारे प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है। नारायण बाहेती ने बताया कि लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा रेल्वे स्टेशन रोड गांधी भवन के सामने 1978 से स्थापित लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र व लायन्स प्याऊ पर 2 व 3 जुलाई को गुरूपूर्णिमा पर्व पर पधारे श्रद्धालुओं सब्जी, पूड़ी,अचार, खिचड़ी का वितरण किया जाएगा।

इसे लेकर बैठक में सदस्यों को दायित्व सौंपे गए। साथ ही जल व्यवस्था, दूर-दराज से पधारे धर्मप्रेमीजनो के लिए लायन्स भवन जिला चिकित्सालय के सामने ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी। लायन्स के सभी साथी स्वयं उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। बैठक में अध्यक्ष राजीव मालवीय, सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार, कार्यक्रम संयोजक नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, गांधीप्रसाद गदले, इंजी अखिलेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

142 Views

Leave a Reply