Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

वार्डाे मे किये जा रहे निर्माण कार्याे का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण

1 min read
Text Size:

देवास- नगर निगम द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्याे का निरीक्षण विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिह बैस, पूर्व पार्षद जगदीश चौधरी के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 40 के व्यवसायिक क्षेत्र मे महिला प्रसाधन की सुविधा के लिए निगम द्वारा बनाये गये महिला प्रसाधन का निरीक्षण श्री अग्रवाल द्वारा किया गया।

इसी के साथ क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष श्री बैस ने बताया कि शीघ्र ही मार्केट के बीचो बीच अलंकार मार्केट मे सुलभ शौचालय का निर्माण किया जावेगा। जिससे पूरे मार्केट क्षेत्र मे आने वाले ग्राहकों एवं व्यवसाईयो को सुलभ सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगणो मे नयन कानूनगो, कैलाश अग्रवाल, गुरुदत्त शर्मा, दिनेश भूतडा, राम अग्रवाल, राजू सोनी, नौशाद, चन्द्रकांत सागर, शकील अपना, असलम गौरी, शंभू पहलवान आदि सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply