खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय प्रवास पर खरगोन पहुंचे। जहा पर मध्यप्रदेश सरकार के कृषि एवं खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने नड्डा को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उनके साथ आए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का भी खरगोन हेलीपैड पर स्वागत किया। खरगोन हेलीपैड पर सांसद गजेंद्र सिंह सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
108 Views
