Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खरगोन

एमपी ट्रांसको ने स्थापित किया जुलवानिया में 160 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर

2 min read
Text Size:

खरगोन- एमपी ट्रांसको ने निमाड़ क्षेत्र में अपनी ट्रांसफारमेशन क्षमता में बढ़ोत्तरी करते हुए 220 केव्ही सबस्टेशन जुलवानिया में 160 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के कार्य को 16.20 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया है। इससे 220 केव्ही सबस्टेशन जुलवानिया की क्षमता बढ़कर 403 एमव्हीए की हो गयी है तथा बड़वानी जिले की ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 2019 एमव्हीए की हो गयी है। श्री तोमर ने बताया कि इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से निमाड़ क्षेत्र की पारेषण क्षमता को मजबूती मिली है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को भरोसेमंद उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सप्लाई समुचित वोल्टेज पर उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने के लिए एमपी ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

09 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण होता है बड़वानी जिले में

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता खंडवा  वायके माथुर ने बताया कि बड़वानी जिले में एमपी ट्रांसको 400 केव्ही के 01 सबस्टेशन जुलवानिया, 220 केव्ही के 02 सबस्टेशन सेंधवा एवं जुलवानिया तथा 132 केव्ही के 06 सबस्टेशनों सेंधवा, पाटी, पानसेमल, बड़वानी, अंजड़, और शाहपुरा (बड़वानी) से विद्युत पारेषण करती है। जिनकी कुल क्षमता 2019 एमव्हीए की है।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply