पट्टाधृत्ति अंतर्गत 1522 भूस्वामियों का सर्वे कर प्रदेश में किया बेहतर कार्य

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- जिले में मप्र शासन के निर्देशानुसार अत्यंत कम समय में नगरीय निकाय अंतर्गत पट्टाधृति योजना में बेहतर कार्य किया गया। खरगोन में इस योजना के तहत 1522 पट्टे तैयार किये गए है। अभी हाल ही में राज्य शासन द्वारा प्रदेश में पट्टाधृत्ति अंतर्गत सर्वे कार्य प्रारंभ करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

पट्टा धृत्ति अंतर्गत जिले में 31 दिसंबर 2000 की स्थिति में शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्ति को पट्टा प्रदान किया जाना है। नगरीय निकायों के क्षेत्रान्तर्गत पट्टे वितरण करने के सर्वे कार्य किया गया। खरगोन जिले में पट्टा धृति अंतर्गत नगरीय निकायों में कुल 1522 सर्वे कार्य कर प्रदेश में बेहतर कार्य किया है।

87 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!