Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

राष्ट्रीय सैनिक संस्था का परिचय सम्मेलन सम्पन्न

1 min read
Text Size:

देवास- राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला देवास इकाई का परिचय सम्मेलन गौमती नगर स्थित स्थानीय मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ। आयोजन में देवास सहित इंदौर, खण्डवा, खरगोन, भोपाल, विदिशा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने हिस्सा लिया। आयोजन में मुख्य रूप से संस्था प्रदेशाध्यक्ष कर्नल एम.के. त्यागी, महिला विंग अध्यक्ष प्रीति तिवारी एवं राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश संयोजक कमांडर  श्रीवास्तव ने संस्था के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए देशभर में किए जा रहे कार्यो के बारे में बताया।

साथ ही नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति करते हुए पं. राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय सैनिक संस्था का देवास जिला महासचिव नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पं. शर्मा के जिला महासचिव बनने पर सैनिक संस्था जिला देवास अध्यक्ष पं. मनोज मिश्रा, बिसन शर्मा, राघवेन्द्र बिरथरे, अरविंद तिवारी, हरिशंकर शर्मा, कृष्णकांत शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, विरेन्द्र बिरथरे, लक्ष्मीकांत बिरथरे सहित इष्टमित्रों ने बधाई दी।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply