खंडवा- 35 वीं जूनियर राज्यस्तरीय ताईक्वान्डो प्रतियोगिता जबलपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में हेवीवेट केटेगरी में मनजित सिंग ने स्वर्ण पदक, 73 किलो भार वर्ग में अनुज पाल ने रजत पदक, 42 किलो भार वर्ग में हंसा ने कास्य पदक प्राप्त किया। पदक विजेता खिलडियों के खंडवा पहुंचने पर ताईक्वान्डो संघ जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, सचिव नागेश वालंजकर, सह सचिव विकास मोहे, साई कोच ओमप्रकाश मखानिया ने स्वागत किया। टीम कोच हिमांशु राठवे व ज्योति वालंजकर ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता मनजीतसिंग का 06 जुलाई को बेंगलूरू में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन हुआ है।
119 Views

