खंडवा- दादाजी दरबार में भक्तों का जनसैलाब उमड़ना शुरू हो चुका है, वहीं गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री दादाजी दरबार में दादा जी महाराज के दर्शन के लिए भक्त दूर-दूर से निशान यात्रा लेकर आते हैं। इस अवसर पर गुरूवार को निशान यात्रा आदि गौड बाविसा ब्राम्हण समाज एवं श्री दादा जी सेवा समिति के तत्वावधान में निकाली गई।
निशान यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से दादाजी दरबार पहुंची। इस यात्रा में समस्त स्वजन, महिला मंडल एवं युवाओं ने दादाजी के जयकारों के साथ श्री दादाजी को निशान समर्पित किए एवं दादाजी के दर्शन किए।






