हजारों भक्त पहुंच ओंकारेश्वर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर- देव शयनी एकादशी पर्व पर तीर्थनगरी में 50 हजार भक्तों ने भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर मां नर्मदा में डुबकी लगा कर ओंकार पर्वत की परिक्रमा करते हुए प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए। एक दिन पूर्व से ग्रामीण महिलाएं ओंकारेश्वर आ गई थी। रात्रि में भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। हजारों भक्तो ने ओंकार पर्वत की परिक्रमा कर प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए। संगम घाट पर स्नान करने वालों की काफी भीड़ रही।

भक्तों ने नर्मदा स्नान कर दान धर्म कर पुण्य लाभ लिया। पंडित भोमेश्वर दीक्षित ने बताया कि आज से देव उठनी एकादशी तक 5 माह शुभ कार्य बंद हो गए। वैसे चार माह बंद रहते हैं किंतु श्रावण का अधिक मास होने से 5 माह बंद रहेंगे। सृष्टि के संचालक श्री विष्णु भगवान 5 माह आराम करेंगे। भगवान शिव सृष्टि का संचालन करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 346

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!