उत्साह से मना ईद-उल-अजहा पर्व, गले लगकर दी मुबारकबाद

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर  मस्जिदों में उत्साह के साथ नमाज अदा की गई। देवास की सीनियर व जूनियर दोनों मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर मुबारकबाद दी हैं। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और मौसम खुशनुमा था। यह मौसम भी त्योहार की खुशियों को बढ़ा रहा था। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर छोटे बच्चे काफी उत्साहित थे।

उल्लेखनीय है कि यह त्योहार कुर्बानी और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। सुबह से शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जबरदस्त माहौल है। मुस्लिम परिवार के लोगों ने नमाज के बाद अमन चैन व शांति की दुआएं मांगी व आपस में गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। पर्व को लेकर आज दिनभर मुबारकबाद देने का सिलसिला जारी रहेगा।

157 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!