देवास- वार्ड क्रमांक 13 मेंढकीचक में मयूर पार्क के पास स्थित पुल वाले बाबा का 108 नारियल के पानी से आचार्य पंडित सुभाष शर्मा व महेश महाराज द्वारा मंत्रोचार कर विधि-विधान से अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। आयोजक एवं पुल वाले बाबा के सेवक सुमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर चार दिवसीय कार्यक्रम किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत सुख समृद्धि की कामनाओं को लेकर प्रथम दिवस पुल वाले बाबा का एक टेंकर शुद्ध जल से अभिषेक किया गया।
द्वितीय दिवस 108 नारियल के पानी से अभिषेक हुआ। आज तृतीय दिवस भी 108 नारियल के पानी से अभिषेक किया जाएगा। अंतिम दिवस पूर्णाहूति के साथ प्रसादी का वितरण होगा। यह क्रम लगातार 23 वर्षों से जारी है। मान्यता है कि बाबा हर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस कार्यक्रम में दुलेसिंह ठाकुर, प्रेमसिंह ठाकुर, महेंद्र पटेल, गजेंद्र ठाकुर, गोकुलसिंह झाला का सराहनीय योगदान मिल रहा है। अभिषेक के दौरान बड़ी संख्या भक्तजन दर्शन के लिए आ रहे है।
Views Today: 2
Total Views: 172

