खंडवा- श्रावण मास में महादेवगढ़ से निकलने वाली जय हिन्दू राष्ट्र कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महादेवगढ़ सेनापतियों की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में युवा वर्ग कावड़ यात्रा में शामिल होने का संकल्प ले रहे हैं। बैठक में जय हिंदू राष्ट्र कावड़ यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल ने कहा कि सावन में इस बार अधिक मास है अत: कावड़ लेकर चलने वाले हर कावड़िए का कदम शिवधाम की ओर हमें ले जाएगा एवं हमारे अखंड विचार भारत अखंड हो एवं हिंदू राष्ट्र घोषित हो ऐसा आशीर्वाद हमें भगवान शंकर से प्राप्त होगा। पालीवाल ने कहा कि यह कावड़ यात्रा 4 अगस्त को ओमकारेश्वर पहुंचकर 5 तारीख सुबह ओंकारेश्वर से खंडवा के लिए निकलेगी।
जो 7 अगस्त को खंडवा महादेवगढ़ पहुंचेगी। अत: हमें गांव-गांव के सभी जातियों के राष्ट्रभक्त युवाओं को इस कावड़ यात्रा के माध्यम से जोड़कर आने वाली चुनौतियों से निपटने में ताकतवर बनाना होगा तब ही भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। हम अपना संपूर्ण ध्यान और समय शक्ति अधर्म की शक्तियों पर विजय प्राप्त करने के लिए अंतिम लक्ष्य पर केंद्रित कर उस मार्ग पर चलने का निश्चय करें जिससे विजय हमारी ही होगी। उक्त बैठक में ग्रामीण महादेवगढ़ सेना के शुभम पटेल, संतोष पटेल, कृष्णा पटेल, पवन राजपूत, पीयूष साहू, हेमंत चौहान, हरिओम गुर्जर, गोपाल पटेल, आरुण रघुवंशी, मोहित पिंडारे, बादल भास्करे, प्रदुम गुर्जर, सतीश पटेल, धनसिंग तंवर, दुर्गेश पटेल, अजय राजपूत, संदीप कुशवाहा, अभिषेक पटेल, राजेश कुशवाह, धीरज पटेल, नितिन इंदौरे, ईश्वर महाजन, अविनाश हरने, विशाल डांगोरे, आकाश पटेल, अर्जुन गोवाले, हरिओम पटेल, पवन राठौर, अजय ओसवाल, महेश सागर महेर, रितेश राठौर के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महादेवगढ़ भक्त कावड़िया उपस्थित रहे एवं सभी के द्वारा अधिक से अधिक कावड़ यात्रा में शामिल होने का संकल्प लिया गया।
Views Today: 2
Total Views: 156

