हनुुमान मंदिरों में 108 सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- संस्था बजरंग सेना द्वारा स्वच्छ, सुुंदर स्वस्थ एवं समृद्ध शहर की कामना के लिए समस्त हनुमान मंदिरों में 108 सामूहिक सुंदरकांड पाठ, चोला एंव महाआरती का अनुष्ठान प्रारंभ किया गया था। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि आयोजन मार्गदर्शक श्रीमंत विक्रमसिंह पंवार तथा संयोजक अशोक गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। जिसके अंतर्गत 45 वार्डो में हनुमान मंदिरों में चोला चढ़ाकर सुंदरकाण्ड का आयोजन कर प्रसादी एवं हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।

वार्ड क्रमांक 42. में बालाजी सेवा समिति, चौतन्य खेड़ापति सरकार, वार्ड क्रमांक 43.में बजरंग सेवा समिति, वार्ड क्रमांक 22.खाटू श्याम मंदिर जवाहर , वार्ड क्रमांक 23. भोलेनाथ मंदिर बालगढ़ रोड, वार्ड क्रमांक 19 मनकामेश्वर हनुमान मंदिर, वार्ड क्रमांक.38 पुराना बस स्टैंड मारुति हनुमान मंदिरों में सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। इसी के साथ 108 सुंदरकाण्ड पूर्ण हुए। आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने पर संस्था युवा बजरंग सेना ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले एवं सुंदरकाण्ड में सम्मिलित होने वाले सभी भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।

138 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!