महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य से परेशान छात्र, सौंपा आवेदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- महाविद्यालय टोंकखुर्द के प्रभारी प्राचार्य के छात्र विरोधी रवैय्ये को लेकर विद्यार्थियों ने शासकीय कृष्णाजीराव पवार महाविद्यालय प्राचार्य को आवेदन सौंपा। साथ ही आवेदन की प्रतिलिपि कलेक्टर, क्षेत्रीय विधायक, अतिरिक्त संचालक उज्जैन एवं उच्च शिक्षामंत्री मप्र शासन को भेजी। आवेदन में बताया कि टोंकखुर्द महाविद्याय के प्रभारी प्राचार्य का व्यवहार विद्यार्थियों के प्रति अच्छा नही है। प्रभारी प्राचार्य से हम छात्र अपनी पढ़ाई या पेपर से संबंधित जानकारी लेने जाते है तो प्राचार्य अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करके भगा देते है। थाने पर रिपोर्ट करने की धमकी देते है। छात्राओं के पहनावे पर अशोभनीय टिप्पणी करते है। जिससे सभी छात्रों में भय का भाव उत्पन्न हो रहा है। इससे परेशान होकर कई छात्रों ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी। आए दिन प्रभारी प्राचार्य के दुव्र्यव्हार के कारण विद्यार्थी ठीक से पढ़ाई नही करते हुए मानसिक रूप से परेशान है। प्रभारी प्राचार्य का कृत्य सीसीटीवी कैमरे में भी केद है। टोंकखुर्द थाने पर भी प्रभारी प्राचार्य द्वारा निर्दोष छात्रों के खिलाफ दिए गए झूठे आवेदन प्रमाण है।

वहीं महाविद्यालय टोंकखुर्द में एक मात्र अतिथि विद्वान प्रो. डाक्टर लक्ष्मीचंद मालवीय है, जो हमेशा सजग व अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करते है। जिन्हें अभद्रता व कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में अपने कार्य से मुक्त कर दिया गया। विद्यार्थियों ने मांग की है कि अतिथि विद्वान प्रो. मालवीय पर की गई कार्यवाही का निर्णय वापस लिया जाए और प्रभारी प्राचार्य को अभद्र व्यवहार के चलते कार्यवाही की जाए। ऐसा नही होने की दशा में महाविद्यालय टोंकखुर्द के समस्त छात्र अपना-अपना प्रवेश निरस्त करा लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी स्थानीय प्रबंधन की होगी। इस दौरान रवि राठौर, लखन नागदिया, सचिन गुर्जर, शुभम मालवीय, आशुतोष, बुलबुल, तोसिफ, मोहन आदि  उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!