देवास- मप्र पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निकाय के आव्हान पर पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मल्हार स्मृति मंदिर प्रांगण स्थित वरिष्ठ नागरिक सभागृह में सम्पन्न हुई। एसोसिएशन अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन कई वर्षो से अपनी न्यायौचित मांगों को लेकर आंदोलन, धरना, ज्ञापन देता आ रहा है, लेकिन सरकार द्वारा अब तक स्थाई निराकरण नही किया गया। मांगो को लेकर होने वाले आंदोलन की तैयारियों को लेकर सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनरो ने हिस्सा लिया। बैठक में पहली बार पुलिस पेंशनर्स संघ का भी गठन हुआ। श्री सोलंकी ने कहा कि सरकार के कानों तक जूं तक नहीं रेंग रही है, परंतु पेंशनर की निरंतर सरकार उपेक्षा कर रही है।
उनकी मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति काफी असंतोष व्याप्त है। सरकार की शासकीय सेवाओं में से सेवानिवृत्त होने के बाद सभी पेंशनर्स आर्थिक तंगी से जीवन यापन करने में मजबूर है। जिनके सचिव लोकेन्द्र व्यास एवं खलील अहमद शेख ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक को संबोंधित करते हुए नगर निगम से सेवानिवृत्त रामसिंह केलकर एवं पेंशनर्स संघ के ओपी तिवारी ने भी आए हुए पेंशनरों की मांगों को उचित ठहराते हुए आंदोलन के लिए प्रेरित किया। महिला प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित श्रीमती लीला राठौर ने भी महिला प्रतिनिधियों के साथ सभी को संगठित होने के लिए आव्हान किया। न्यायालय से सेवानिवृत्त सतीष दुबे ने मांगों को लेकर अपने विचार रखे।
पेंशनर्स एसोसिएशन आगर के महामंत्री हेमंत सकपाल ने भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित होकर आंदोलन में भाग लेने हेतु पेंशनरो को प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सभी पेंशनरों ने प्रांतीय निकाय के आव्हान के अनुसार 6 जुलाई को पेंशनर्स हेतु बाधित धारा 49 का विलोपन, छठवें वेतनमान में 32 माह का एरियर तथा सांतवे वेतनमान में 27 माह का एरियर कर्मचारियों को देने, पेंशनर्स को आयुष्मान अथवा पेंशन बीमा से जोड़ा जाने, पेंशनर को वर्तमान में 80 वर्ष पूर्ण होने पर 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाने आदि अन्य मांगों को लेकर भोपाल में होने वाले विराट धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर सत्यनारायण वर्मा, बाबूलाल मालवीय, उम्मेद सिंह राठौड़, रहमान शेख, सुरेश जैन, निगम जी, पी.एस. जाधव, मेहमूद खान, भगवान सिंह देवड़ा, कैलाश दुबे, अजीज खान, रश्मि पाण्डेकर, चंदनसिंह ठाकुर, लता वर्मा, चंद्रकांता शर्मा, सरोज तिवारी, पूर्णिमा सिंह सहित बड़ संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे। बैठक का संचालन श्याम शाह ने किया एवं आभार केसी नागर ने माना।
Views Today: 2
Total Views: 106

